Skip to content

Poems For All Things

There is a poem for all things!

Menu
  • TECHNOLOGY
  • EDUCATION
  • BUSINESS
  • FINANCE
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • Health
    • LIFE STYLE
    • TRAVEL
    • HOME IMPROVEMENT
    • DIGITAL MARKETING
  • Contact Us
  • About Us
Menu
हिंदी दिवस

हिंदी दिवस, The National हिंदी दिवस ki हार्दिक शुभकामना

Posted on September 13, 2023September 13, 2023 by ANDREW

हिंदी दिवस : हेलो दोस्तों आज हम आपको हिंदी दिवस से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी अपने आर्टिकल के माध्यम से प्रदान करने वाले हैं तो हम उम्मीद करते हैं कि आप हमारे आर्टिकल में अंत तक अवश्य बने रहे। जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि जैसे-जैसे हमारा देश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ता नजर आ रहा है वैसे-वैसे लोग हिंदी भाषा का साथ छोड़कर अंग्रेजी भाषा की और ज्यादा फोकस करते नजर आ रहे हैं। यदि आप में काबिलियत है खुद को सिद्ध करने की तो आपकी काबिलियत के रास्ते में हिंदी या अंग्रेजी भाषा मायने नहीं रखती अगर कुछ मायने रखता है तो वह है आपके बोलने का अंदाज। आप अपनी बातों को किस तरह से दूसरों के सामने रखते हैं वह बहुत महत्वपूर्ण है। 

Also read Why Hindi Diwas is Celebrated

Table of Contents

Toggle
  • हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है ?
  • हिंदी भाषा की लोकप्रियता
  • हिंदी दिवस कैसे मनाया जाता है ? 

हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है ?

14 सितंबर 1949 को हिंदी भाषा को देवनागरी लिपि में राजभाषा बनाने की घोषणा की गई थी जिसके बाद देश में हिंदी दिवस 14 सितंबर को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा ही 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया था और इसी दिन प्रशंसित विद्वान ब्योहर राजेंद्र सिंह का जन्मदिन भी होता है।हिंदी भाषा के महत्व को और बढ़ावा देने के लिए विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है। भाषा के विकास और सम्मान के लिए वर्ष में दो बार हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन सभी कार्यालय और दफ्तरों में सभी कर्मचारी एक दूसरे से हिंदी भाषा का उपयोग करते है। जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि धीरे-धीरे हिंदी भाषा का विकास कम हो रहा है क्योंकि ज्यादातर लोग अंग्रेजी भाषा बोलना ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन भारत देश के निवासी होने के बाद आपको हिंदी भाषा बोलने में किसी भी प्रकार की झिजक या हिचकीचाहट नहीं होनी चाहिए। हिंदी हमारी राजभाषा है हमारी मातृभाषा है। 

हिंदी भाषा की लोकप्रियता

जहां दूसरों के सामने हिंदी भाषा बोलने में भारत देश के निवासी हिचकीचाहट महसूस करते हैं, वही बहुत सारे विदेशों में जैसे की मॉरीशस, न्यूजीलैंड, फिजी और सिंगापुर में बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। को यह जानकर बहुत ही हैरानी होगी कि आज के समय में भी लगभग 420 मिलियन लोग अपनी पहली पसंद हिंदी भाषा रखते हैं और उसी में बोलना पसंद करते हैं। हिंदी भाषा केवल एकमात्र ऐसी भाषा है जो आप किसी भी देश या विदेश में जाकर बोल सकते हैं और सामने वाला व्यक्ति आपकी बात और आपकी भावनाओं को बहुत आसानी से समझ सकता है।

हिंदी दिवस कैसे मनाया जाता है ? 

हिंदी दिवस हर वर्ष 14 सितंबर को स्कूल और कॉलेज में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। बहुत सारे छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेते हैं और अपनी देश की संस्कृति को अपने भावनाओं के साथ दूसरों के सामने प्रकट करते हैं। इस दिन शिक्षक भी कार्यक्रम में भाग लेते हैं और अपने देश की संस्कृति को अपने छात्रों के सामने बड़ी खूबसूरती के साथ पेश करते हैं।

उम्मीद करते हैं दोस्तों के हम आपको बहुत ही आसान भाषा में हिंदी दिवस से संबंधित जानकारी दे पाए हैं और आपको हमारा आर्टिकल अवश्य ही पसंद आ रहा होगा। आगे भी हम इसी तरह  आपके लिए आर्टिकल्स लिखते रहेंगे और आप हमेशा की तरह अपना सपोर्ट बनाए रखें।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Hardwood Floor Refinishing Revives Worn Surfaces with a Fresh Look
  • NBA Streams Let You Watch Every Game Live in HD Without Subscriptions
  • Alcance Novos Públicos com Compra de Seguidores
  • Sakti77 Offers Seamless Access to Exciting Casino Games Anytime
  • Improve Jobsite Efficiency Through Easy Construction Management Tools
©2025 Poems For All Things | Design: Newspaperly WordPress Theme