Skip to content

Poems For All Things

There is a poem for all things!

Menu
  • TECHNOLOGY
  • EDUCATION
  • BUSINESS
  • FINANCE
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • Health
    • LIFE STYLE
    • TRAVEL
    • HOME IMPROVEMENT
    • DIGITAL MARKETING
  • Contact Us
  • About Us
Menu
हिंदी दिवस कब मनाया जाता है और क्यों? 

हिंदी दिवस कब मनाया जाता है और क्यों? Why Do Indian Celebrate Hindi Diwas

Posted on September 13, 2023September 13, 2023 by ANDREW

हिंदी दिवस कब मनाया जाता है और क्यों?  हेलो दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं की हिंदी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है। जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि हमारी मातृभाषा जो की हिंदी है धीरे-धीरे इसका प्रचलन बिल्कुल ही खत्म होता जा रहा है क्योंकि आज के समय में लोग अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल ज्यादा करते नजर आ रहे हैं। लोग समझते हैं कि जो लोग हिंदी बोलते हैं उनका कोई स्टेटस नहीं होता लेकिन आपको एक सच बताना चाहेंगे कि हिंदी या अंग्रेजी बोलने वाले का स्टेटस नहीं बल्कि आप कितने हुनरमंद हो वह इंपॉर्टेंट है।

आप अपने कंफर्ट के हिसाब से अपनी भाषा का उपयोग करते हैं चाहे वह हिंदी हो या अंग्रेजी हो। हिंदी बोलने में किसी को कोई शर्म नहीं होनी चाहिए बस यदि आप अपनी बात खुश मन से और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ दूसरे तक पहुंचाना चाहते हैं तो आप चाहे किसी भी भाषा का इस्तेमाल करें वह मैटर नहीं करता है। दोस्तों बहुत सारे लोग ऐसे हैं कि जिन्हें यह तक नहीं पता की हिंदी दिवस क्यों और कब मनाया जाता है। तो आज हम आपको हिंदी दिवस से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी अपने आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहे हैं, कृपया हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Als0 Read CTET exam Result direct download

Table of Contents

Toggle
  • हिंदी दिवस कब मनाया जाता है ?
  • हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता हैं ? 
  • हिंदी भाषा अपनाने वाला पहला राज्य और हिंदी भाषा में लिखी जाने वाली पहली पुस्तक कौन सी है ? 

हिंदी दिवस कब मनाया जाता है ?

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि हमारा भारत देश बहुत सारे क्षेत्र और शहरों से मिलकर बना है और भारत में ज्यादातर हिंदी भाषा का चलन ज्यादा है क्योंकि लोग हिंदी भाषा बोलने में ज्यादा कंफर्टेबल रहते हैं। संविधान सभा में 14 सितंबर 1949 को हिंदी भाषा को राजभाषा बनाने का फैसला लिया गया था इसके बाद यह निर्णय किया गया की हिंदी केंद्र सरकारी की ऑफीशियली भाषा मानी जाएगी।

1949 को निर्णय लेने के बाद 14 सितंबर 1953 से पूरे देश में प्रतिवर्ष हिंदी दिवस मनाना आरंभ किया गया। देश की आजादी के बाद यह भारत देश की दूसरी जीत थी जहां हिंदी भाषा को महत्व देते हुए एक अहम फैसला लिया गया।

हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता हैं ? 

क्या आप लोग जानते हैं की हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है बहुत सारे लोगों के लिए बहुत ही शर्म की बातें की वह भारत देश के निवासी होने के बावजूद यह नहीं जानते की हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है और इसके पीछे का मुख्य कारण क्या था। जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि बढ़ते समय के साथ-साथ लोग हिंदी भाषा का इस्तेमाल कम करते हुए अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं।

इसीलिए हिंदी भाषा के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसके अलावा भाषा के महत्व और गुणों को और भी ज्यादा प्रचलन में लाने के लिए विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को पूरे दुनिया में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यदि जब आप हिंदी भाषा का उपयोग ही  नहीं करेंगे तो उसका विकास और उद्धार पूर्णरूप से कभी भी नहीं हो पाएगा।

हिंदी भाषा अपनाने वाला पहला राज्य और हिंदी भाषा में लिखी जाने वाली पहली पुस्तक कौन सी है ? 

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बताना चाहेंगे कि हिंदी भाषा अपने वाला पहला राज्य बिहार था। बिहार ही पहला राज्य था जिसने 1981 में उर्दू भाषा की जगह अपने दफ्तरों में हिंदी भाषा को महत्व देते हुए अपनाया था। आपकी जानकारी के लिए हम आपको यह भी बताना चाहेंगे कि वर्ष 1803 में लेखक लाल लाल द्वारा हिंदी भाषा में पहली पुस्तक प्रकाशित की गई थी जिसका नाम प्रेम सागर था।

हम उम्मीद करते हैं दोस्तों की आपको हमारा आज का यह आर्टिकल अवश्य ही पसंद आया होगा। भारत के हर एक नागरिक को अपने भारतीय होने पर गर्व है जहां हम एक आजाद भारत देश के निवासी हैं। बहुत ही अफसोस की बात यह है कि हम भारत देश के बारे में या उसके इतिहास के बारे में बहुत कमी से जानते हैं। तो आगे भी हम आपके लिए इसी तरह के आर्टिकल्स लेकर आते रहेंगे। यदि आपको हमारे द्वारा लिखे गए आर्टिकल्स पढ़ने में अच्छे लगते हैं तो आप अपना प्यार और सपोर्ट बनाए रखें और आगे भी इसी तरह शेयर करते हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • GHK Cu – Potent Copper Peptide Supporting Collagen Production
  • Understanding HUD Audit Requirements: A Complete Compliance Guide
  • MT4 Trading Platform Explained | Seamless Online Trading with FXGiants
  • Parents’ Guide: Help Kids Choose Careers Smart and Degrees
  • Christmas Hampers Creating Memorable Moments for Family and Friends
©2026 Poems For All Things | Design: Newspaperly WordPress Theme