Skip to content

Poems For All Things

There is a poem for all things!

Menu
  • TECHNOLOGY
  • EDUCATION
  • BUSINESS
  • FINANCE
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • Health
    • LIFE STYLE
    • TRAVEL
    • HOME IMPROVEMENT
    • DIGITAL MARKETING
  • Contact Us
  • About Us
Menu
ozone day

विश्व ओजोन दिवस: Check Poems on World Ozone Day in Hindi

Posted on September 16, 2023 by ANDREW

विश्व ओजोन दिवस: पृथ्वी की सुरक्षा के लिए लोगों को उसके प्रति जागरूक और महत्व देने के लिए प्रतिवर्ष दुनिया में 16 सितमबर को विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है। जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि पृथ्वी पर जिंदगी को आसान और सुडौल बनाने के लिए ओजोन परतों का बहुत बड़ा योगदान है। बहुत ही आसान भाषा में हम आपको समझाना चाहेंगे कि ओजोन परत हमें सूर्य के नुकसान पहुंचाने वाली करने से हमें सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करती हैं।

1970 में वैज्ञानिकों की एक खोज के अनुसार पता चला है कि ओजोन परतों में धीरे-धीरे छोटे छोटे छेद होना शुरू हो गए हैं जिसके कारण सूर्य की हानिकारक किरणे लोगों का जीवन पृथ्वी पर कठिन बना सकती हैं। इसके लोगों को ओजोन परतों के प्रति जागरूक करने के लिए ही ओजोन दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। आज हम आपको ओजोन दिवस से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं। यदि आपको ओजोन दिवस से संबंधित जानकारी नहीं है तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पड़े।

Table of Contents

Toggle
  • विश्व ओजोन दिवस: ओजोन परत 
  • विश्व ओजोन दिवस: कविता 
  • 1- चले बचाने धरती को हम (प्रमोद दीक्षित)
  • 2- विश्व ओजोन दिवस: ओजोन करती है सुरक्षा हमारी 

विश्व ओजोन दिवस: ओजोन परत 

बहुत सारे लोगों को यह नहीं पता कि ओजोन परत क्या है और यह किस प्रकार हमें नुकसान पहुंचा सकती है। सबसे पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि ओजोन परत ऑक्सीजन के तीन परमाणुओं से मिलकर बनती है जो की वायुमंडल की सबसे ऊंची परत है कि पृथ्वी के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होती है लेकिन यदि यह धीरे-धीरे करीब आती है तो ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या पैदा कर सकती है। सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों को पृथ्वी तक आने से रोकने का कार्य ओजोन परत का ही होता है। यदि अगर ओजोन परत हट जाए तो इससे लोगों के लिए बहुत सारी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं जैसे की कैंसर और त्वचा संबंधी रोग। इसके अलावा भी बहुत सारी ऐसी समस्याएं हैं जो लोगों में अल्ट्रावायलेट किरणों के कारण हो सकते हैं। दोस्तों क्या आप लोग जानते हैं कि 1913 में फ्रांस के एक वैज्ञानिक फैब्रिक चार्ल्स और हेनरी बुसोन ने ओजोन परत की खोज की थी।

Also Read: शमशेर बहादुर सिंह की कविताएँ

विश्व ओजोन दिवस: कविता 

विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर बहुत सारे लेखकों ने इसे अपने शब्दों में बहुत ही खूबसूरती के साथ पेश किया है। विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर कुछ कविताएं इस प्रकार हैं:

1- चले बचाने धरती को हम (प्रमोद दीक्षित)

विश्व ओजोन दिवस

चले बचाने धरती को हम,

हम बच्चे हिन्दुस्तान के।

बच्चे हम संसार के।।

कल-कल बहती नदियां हों,

जल में पलता जीवन हो।

और तटों पर कलरव करता,

विहग वृन्द मनभावन हो।

धरती पर पौधे रोपें हम,

अपनी मधु मुस्कान के।

हम बच्चे हिन्दुस्तान के।

धरती को हरियाली को,

हिम से पूरित प्याली को।

तनिक न घटने देंगे हम,

ओजोन परत की जाली को।

सुमन बिखेरें सकल धरा पर,

हम अपने श्रमदान से।

हम बच्चे हिन्दुस्तान के।

धरती अपनी माता है,

पोषण-प्रेमभरा नाता है।

देती जल, फल, सब्जी,

अन्न, धरती भाग्य विधाता है।

चलो सजाएं धरती मां को,

हम अपने बलिदान से।

हम बच्चे हिन्दुस्तान के।

व्याख्या

इस विश्व ओजोन दिवस कविता के माध्यम से लेखक द्वारा बताया जा रहा है कि इस भारत देश के निवासी हैं और हमें अपने देश की रक्षा करने के लिए हर हाल में जागरूक रहना चाहिए। हमारा परम कर्तव्य है कि हम इस हिंदुस्तान को ऐसा बनाएं जहां पर लोग अपना जीवन खुशी खुशी जी पाए। इस कविता के माध्यम से लेखक द्वारा बताया जा रहा है कि हमें अपने देश के प्रति और ओजोन परतों के प्रति जागरूक होना चाहिए और इस बड़ी समस्या का समाधान ढूंढना चाहिए और उसमें सफलता भी हासिल करनी चाहिए। इस कविता का उद्देश्य केवल इतना ही है कि जैसे-जैसे हमारा देश आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे जंगलों को काटकर वहां पर बड़ी-बड़ी फैक्टरीज का कार्य किया जा रहा है लेकिन हमें अपने आसपास पौधे लगाने चाहिए और ज्यादा से ज्यादा इस धरती को आक्सीजन प्रदान करनी चाहिए ताकि लोगों को स्वस्थ जीवन गुजारने में और पॉल्यूशन कम करने में सफलता हासिल हो।

2- विश्व ओजोन दिवस: ओजोन करती है सुरक्षा हमारी 

ओजोन करती है सुरक्षा हमारी

पर आज दुनिया पर है संकट भारी

ओजोन परत की रक्षा करना

जिम्मेदारी ही है हमारी।

अगर ओजोन परत ना होती तो

सूरज की हानिकारक किरणे

फिर सीधे धरती पर पड़ती

यह किरणे अनेक रोगों के 

फैलने का कारण बनती।

यह किरणे मानव, पशु पक्षी और 

पेड़ पौधों का नाश ही करती है।

मुश्किल में है पृथ्वी हमारी

हमें लेना होगा यह संकल्प

ओजोन परत की रक्षा करना

जिम्मेदारी ही है हमारी।

व्याख्या

इस विश्व ओजोन दिवस कविता के माध्यम से लेखक द्वारा ओजोन परतों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया जा रहा है। क्या आप सभी लोग जानते हैं कि हम भारत देश के निवासी हैं और भारत की रक्षा करने की जिम्मेदारी और सकल पी हमें ही लेना चाहिए और हमें अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करना चाहिए। उद्देश्य केवल इतना ही है कि यदि ओजोन परतों में होने वाली समस्या का समाधान वक्त रहते नहीं किया गया तो कोई भी दुनिया में पशु पक्षी, मानव और पेड़ पौधों की रक्षा नहीं कर सकता सब कुछ नष्ट हो जाएगा। हम अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक होना होगा और संकल्प लेना होगा के विश्व ओजोन दिवस में हम पूरा सहयोग करेंगे।

दोस्तों हम आशा करते हैं कि आपको हमारा आज का यह आर्टिकल अवश्य ही पसंद आया होगा। हमारा आज का यह आर्टिकल पढ़कर आपको अवश्य ही पता चल गया होगा कि ओजोन दिवस क्यों मनाया जाता है और इसमें लोगों को जागरूक करने का उद्देश्य क्या है। आगे भी हम आपको इसी तरह अपने आर्टिकल के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी और ज्ञान प्रदान करते रहेंगे। यदि आपको हमारे द्वारा लिखे गए आर्टिकल्स अच्छे लगते हैं तो आप आगे भी अपने सर्किल में शेयर कर सकते हैं और सपोर्ट कर सकते हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parents’ Guide: Help Kids Choose Careers Smart and Degrees
  • Christmas Hampers Creating Memorable Moments for Family and Friends
  • Grada3 Helping Students Build Confidence Through Structured Learning
  • Pgslot, the real deal when it comes to online slots, is the best direct website, no agents, safe, and trustworthy.
  • Emerging Trends in Age Verification Systems for Enhanced Safety in Online and Offline Environments
©2025 Poems For All Things | Design: Newspaperly WordPress Theme