Skip to content

Poems For All Things

There is a poem for all things!

Menu
  • TECHNOLOGY
  • EDUCATION
  • BUSINESS
  • FINANCE
  • ENTERTAINMENT
  • MORE
    • Health
    • LIFE STYLE
    • TRAVEL
    • HOME IMPROVEMENT
    • DIGITAL MARKETING
  • Contact Us
  • About Us
Menu
बीपी कैसे घटाए

बीपी कैसे घटाए : Easy Steps to Reduce High BP, Home Remedies

Posted on September 11, 2023September 11, 2023 by ANDREW

बीपी कैसे घटाए: हेलो दोस्तों आज हम आपके लिए एक ऐसी समस्या का समाधान लेकर आए हैं जो हर घर के किसी न किसी एक या दो सदस्यों को अवश्य ही होती है। आज के समय में हर घर में एक या दो सदस्य ब्लड प्रेशर की समस्या से अवश्य ही परेशान रहते होंगे। कोई हाई ब्लड प्रेशर के कारण परेशान रहता है तो कोई लो ब्लड प्रेशर के कारण। आज हम आपको हाई ब्लड प्रेशर कैसे कम करें उससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं कृपया हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पड़े।

Also Read पूरे शरीर की चर्बी कैसे घटाएं

Table of Contents

Toggle
  • बीपी कैसे घटाए: हाई ब्लड प्रेशर 
  • बीपी कैसे घटाए: जानकारी
  • बीपी कैसे घटाए: नॉर्मल बीपी रखने के लिए किन चीजों को सेवन करे

बीपी कैसे घटाए: हाई ब्लड प्रेशर 

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि चाहे लोग शहर में रहते हो या गांव में हर जगह लगभग 25% से 35% लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। हाई ब्लड प्रेशर होना कोई नार्मल बात नहीं है बल्कि यह बहुत सारी गंभीर बीमारियों को बुलावा देती है जैसे की हार्ट संबंधित बीमारियां  कोलेस्ट्रॉल आदि। समय में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिन्हें पता होता है कि वह हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं और बहुत सारे लापरवाह लोग आज भी इस समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन उन्हें नहीं पता होता। तो हाई ब्लड प्रेशर को नार्मल करने के लिए बहुत सारे लोग दवाइयो का सेवन करते हैं लेकिन क्या आप लोग जानते हैं कि बिना दवाई खाएं भी आप अपना हाई ब्लड प्रेशर नॉर्मल कर सकते हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू उपचार बताते हैं जिसे फॉलो करके आप अपना या अपने फैमिली मेंबर का बीपी नॉर्मल कर सकते हैं।

बीपी कैसे घटाए: जानकारी

दोस्तों यदि आप भी हाई बीपी कंट्रोल करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं जिसे फॉलो करके आप अपना हाई ब्लड प्रेशर थोड़ा बहुत कम या नॉर्मल रख सकते हैं। इन बातों को फॉलो करके आपको कम से कम दवाई नहीं खानी पड़ेगी। हाई बीपी कंट्रोल करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी कुछ इस प्रकार हैं-

  • यदि आप भी हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको अपने दैनिक जीवन के खान-पान में कुछ बदलाव करने बेहद आवश्यक है।
  • सबसे पहले आपको आपको अपने खाने में कम नमक तेल का इस्तेमाल करना चाहिए इससे आपका बीपी लगभग 3-6 मिमि एचजी बीपी को कम करता है।
  • यदि आपका वजन बड़ा हुआ है तो कोशिश कीजिए उसे कम करें क्योंकि वजन कम करना भी आपके हाई बीपी को नॉर्मल रखने में बहुत मददगार साबित होता है।
  • आप किसी अल्कोहलिक चीज जैसे कि धूम्रपान या फिर ड्रिंक वगैरह करते हैं तो उसे भी बिल्कुल बंद कीजिए या फिर कम मात्रा में उसका सेवन कीजिए इससे भी आपका हाई ब्लड प्रेशर नॉर्मल रखता है।
  • अपनी दिनचर्या में आपको योग और एक्सरसाइज आदि को शामिल करना चाहिए इसे आपकी सेहत और आपके हाई बीपी पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है।
  • यदि आप किसी भी कारण स्ट्रेस लेते हैं तो के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप उसे तनाव से दूर रहे।
  • हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।

बीपी कैसे घटाए: नॉर्मल बीपी रखने के लिए किन चीजों को सेवन करे

दोस्तों जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि एक अच्छा और स्वस्थ जीवन जीने के लिए अपनी सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है लेकिन भारत के लोग अपनी सेहत का ख्याल रखने में सबसे पीछे माने जाते हैं क्योंकि बहुत सारे लोग खाने-पीने में ज्यादा परहेज नहीं करते और यही कारण है जिसकी वजह से कई सारी परेशानियां हमारे शरीर में आए दोनों होती रहती हैं। नॉरमल बीपी रखने के लिए हमें किन चीजों का सेवन करना चाहिए वह जानना बेहद जरूरी है।

  • सबसे पहले आपको अपना बीपी नार्मल रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों पर ध्यान देना चाहिए।
  • जिन आहार में सबसे ज्यादा फैट होता है उन चीजों को बिल्कुल अवॉइड करना चाहिए।
  • हमारा खाना भी कम नमक मिर्च और कम तेल मसाले का होना चाहिए।
  • खाने में उच्च पोटेशियम और कम सोडियम का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • माना जाता है कि हाई बीपी में लहसुन का इस्तेमाल करना चाहिए यह हमारे बीपी को कम करने में सहायता करता है।
  • यदि आपको लग रहा है कि आपका बीपी हाई हो रहा है तो गहरी और लंबी सांस लेनी चाहिए और उसके अलावा आप वॉक करना शुरू करें क्योंकि यह सभी आपके हाई ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखती है।

आज का हमारा यह आर्टिकल उन लोगों के लिए था जिनका ब्लड प्रेशर हाई रहता है। आप इस चार्ट को फॉलो कर सकते हैं लेकिन इसी के साथ-साथ अपने डॉक्टर से कंसल्ट करना ना भूले। हम उम्मीद करते हैं आपको हमारा आज का यह आर्टिकल अवश्य ही पसंद आया होगा और जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है हमारा यह आर्टिकल उन लोगों को काफी हद तक सहायता करेगा, कि उन्हें अपने खान-पान में क्या लेना चाहिए और किन चीजों से सतर्क रहना चाहिए। इसके अलावा आपके डॉक्टर आपके लिए जो भी चार्ट कंसर्ट करते हैं, उसे अवश्य फॉलो करें। हम आपके लिए इसी तरह आपके स्वास्थ्य से संबंधित लेख लेकर आते रहेंगे और आप अपना प्यार और सपोर्ट हमेशा की तरह बनाए रखें।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Nutritionist New York City: Practical Guidance for a Balanced Diet
  • Wrongfully Convicted? Here’s How a Criminal Appeal Lawyer Can Help
  • What to Do After an Accident in NYC: A Lawyer’s Guide to Protecting Your Claim
  • Landlord Rights and Responsibilities When Tenants Cause a Fire
  • Buy Dianabol to Accelerate Muscle Growth and Training Progress
©2025 Poems For All Things | Design: Newspaperly WordPress Theme